IPL 2027: एम एस धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, सीएसके के बने मेंटॉर

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में अपने नाम का लौहा मनवा चुके सीएसके के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। वह अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी के मेंटॉर बनने और आईपीएल से संन्यास लेने की जानकारी दी है।

दरअसल, आज मंगलवार को आईपीएल की सभी टीमों को अपनी-अपनी रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी थी। चेन्नई ने रिटेंशन लिस्ट जारी करने से पहले एमएस धोनी के संन्यास लेने और टीम के मेंटॉर बनने का एलान कर फैंस को झटका दिया। 

धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे, लेकिन वह टीम के साथ मैदान पर आते थे, और फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में स्टेडियम पहुंचते थे। हालांकि, पिछले पूरे सीजन माही एक भी मैच नहीं खेले। अब उन्होंने बिना फेयरवेल मैच के ही आईपीएल से संन्यास ले लिया है।

pc- ndtv india