भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मैच खेले जा सकते हैं जा सकते हैं अमेरिका या कनाडा में
- byShiv
- 17 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच अब कैरेबियाई सरजमीं से निकलकर उत्तरी अमेरिका तक पहुंच सकता है। अगले साल जुलाई में होने वाले भारत के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान दो टी20आई मैच अमेरिका या कनाडा में खेले जा सकते हैं। इन मुकाबलों की मेजबानी के लिए वॉशिंगटन डीसी और टोरंटो को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
इसके अलावा लॉस एंजिलिस और फ्लोरिडा के लॉडरहिल का नाम भी संभावित वेन्यू की सूची में शामिल है। दरअसल, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड उत्तरी अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता और अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। भारत का दौरा इस दिशा में अहम साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक इन मुकाबलों के वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
2027 से 2031 तक के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हाल ही में बाली में हुई आईसीसी की तिमाही बैठकों में सदस्य देशों ने इस शेड्यूल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसी नए शेड्यूल के तहत भारत अगले साल जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगा।
PC- cricinfo.com





