IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी हुआ दोनों ही मैचों से बाहर
- byShiv
- 17 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंग्टन में होना है। लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड को करारा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी मिचेल सेंटनर सीरीज से बाहर हो गए हैं। वे एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे, ऐसा लगता है।
मिचेल सेंटनर वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे थे। टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी टॉम लैथम के हाथ में है, लेकिन सेंटनर टीम के अहम सदस्य के रूप में शामिल किए गए थे। अब पता चला है कि वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानकारी मिली है कि उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। बताया जाता है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को जब वनडे सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेला जा रहा था, तब बैटिंग के दौरान चोट लग गई थी, बाद में पता चला कि ये काफी गंभीर है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है कि सेंटनर भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं, उनकी चोट पर काम किया जा रहा है। भारत के खेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, इस दौरान चार टेस्ट होने हैं, तब तक उनके फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
pc- cricinfo.com





