Government Schemes: किसानों को पता होना ही चाहिए इन योजनाओं के बारे में...मिलता हैं इनका बड़ा लाभ

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के  किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। लेकिन कई किसान ऐसे हैं जिन्हें इन योजनाओं के बारे में कोई पता नहीं है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में हर किसाना को पता होना ही चाहिए। ये योजनाएं किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और खेती-बाड़ी को आसान बनाने के लिए काम में आती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?
अतिवृष्टि, ओलावृष्टि या सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होने पर किसानों को भारी नुकसान से बचाने के लिए यह योजना सुरक्षा कवच का काम करती है।

पीएम किसान मानधन योजना क्या है?
छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए सरकार इस पेंशन योजना के तहत हर महीने निश्चित राशि देती है। साठ वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद किसानों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन मिलती है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?
खेती के जरूरी खर्चों जैसे बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने के लिए साहूकारों के कर्ज के जाल से बचाने हेतु यह योजना कम ब्याज पर लोन देती है।
इस कार्ड के माध्यम से किसानों को बहुत ही आसानी से बेहद आसान किस्तों पर बैंक से ऋण मिल जाता है।

पीएम किसान योजना
देश के सभी पात्र अन्नदाताओं को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में तीन किस्तों के रूप में भेजी जाती है। यह राशि किसानों को खेती की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में बहुत बड़ी राहत प्रदान करती है।

pc- yourstory.com