Bank Holidays: जून महीने में हैं आपको बैंक में काम तो जान ले कब कब रहेगी छुट्टियां
- byShiv
- 30 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। जून का महीना शुरू होने में एक दिन का समय और बचा है। अगर आपको अगले महीने ब्रांच जाकर चेक बुक, पासबुक अपडेट या लोन से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो अपनी वित्तीय प्लानिंग अभी से कर लीजिए। जी हां रिजर्व बैंक ने जून 2026 का आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। जून महीने में देशभर में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।
इन कारणों से 11 दिन ठप रहेगा कामकाज
आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार, बैंक हॉलिडे को तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है। राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा कई अवकाश राज्य विशेष के त्योहारों पर निर्भर करते हैं। जून 2026 के कैलेंडर पर नजर डालें तो 7, 14, 21, 28 तारीख को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं, 13 जून को दूसरे शनिवार, 27 जून को चौथे शनिवार के चलते देशभर की सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
आरबीआई की पूरी हॉलिडे लिस्ट देखें
| तारीख | दिन | छुट्टी का कारण | राज्य |
| 7 जून 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 13 जून 2026 | शनिवार | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
| 14 जून 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 15 जून 2026 | सोमवार | राजा संक्रांति / YMA डे | ओडिशा और मिजोरम |
| 21 जून 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 25 जून 2026 | गुरुवार | मुहर्रम | आंध्र प्रदेश |
| 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम | त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड |
| 27 जून 2026 | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 28 जून 2026 | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 29 जून 2026 | सोमवार | संत गुरु कबीर जयंती | हिमाचल प्रदेश |
| 30 जून 2026 | मंगलवार | रेमना नि | मिजोरम |
pc- upstox.com






