Rajasthan: निकाय चुनावों में प्रचार प्रसार रणनीति को लेकर गहलोत और पायलट हुए फिर से आमने सामने

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में आए कांग्रेस परिणामों से पूर्व मुख्यमत्री अशोक गहलोत खुश नहीं है। उन्होंने पार्टी के प्रदर्शन के बाद अब पार्टी की रणनीति को लेकर सवाल उठाएं है।  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव प्रचार और संगठन की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बेहतर प्लानिंग की जाती और सभी नेता एकजुट होकर प्रचार में उतरते तो कांग्रेस ज्यादा सीटें जीत सकती थी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत के इस बयान को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों पर सवाल के तौर पर भी देखा जा रहा है। वहीं अशोक गहलोत के इस बयान के बाद सचिन पायलट ने भी पलटवार किया है।
अशोक गहलोत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं के आक्रामक चुनाव प्रचार के मुकाबले कांग्रेस को भी अपनी रणनीति बनानी चाहिए थी।

जानकारी के अनुसार गहलोत के बयान के बाद उनके प्रतिद्वंदी सचिन पायलट ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बचाव करते कहा कि पीसीसी ने अच्छा काम किया है। उसने निकाय चुनावों में अच्छा प्रचार किया था, पायलट ने गहलोत के आरोप खारिज करते हुए कहा कि हमने धरातल पर काम किया है। डोर टू डोर गए, सरकार में होते हैं तो अलग तरह के संसाधन होते हैं।

pc- aaj tak