Kartik Purnima 2026: जाने किस दिन कार्तिक पूर्णिमा, सही तिथि का करले पता, स्नान, दान पुण्य का क्या रहेगा मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन सुबह पवित्र नदियों में डुबकी लगाने, भगवान विष्णु की आराधना करने और दीप जलाने की विशेष परंपरा है. इसके अलावा इस दिन दीपदान का भी खास महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा के साथ स्नान और दान करने से जीवन के पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है. हालांकि, इस बार पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान किस दिन करना सही रहेगा और पूजा के लिए कौन सा समय शुभ है.

कार्तिक पूर्णिमा 2026 की तिथि
इंटरनेट डेस्क। कार्तिक मास का महीना समाप्त होने वाला है। इस महीने का धार्मिक दृष्टि से बहुत बड़ा महत्व है, पूर्णिमा तिथि के साथ ही इस महीने का समापन हो जाएगा। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर 2026 को रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा का सूर्याेदय 24 नवंबर को होगा, इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 24 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इसी दिन स्नान-दान भी किया जाएगा। 

कार्तिक पूर्णिमा 2026 स्नान-दान का शुभ समय
कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह का समय स्नान और दान के लिए विशेष माना गया है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक पूजा-पाठ और दूसरे धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। वहीं, शाम को चंद्रमा के दर्शन का समय 5 बजकर 1 मिनट बताया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा पर दीप जलाने का महत्व
कार्तिक पूर्णिमा पर दीपक जलाने का खास महत्व है। इस दिन नदी, तालाब या मंदिर में दीपदान करना शुभ माना जाता है। अगर आप कहीं बाहर नहीं जा सकते, तो घर में तुलसी के पास या पूजा घर में दीपक जला सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर कैसे करें स्नान और पूजा?
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में नहाना शुभ माना जाता है। अगर नदी में जाना संभव न हो, तो घर पर पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इस दौरान भगवान का नाम लेना चाहिए।

pc- tv9