IND vs NZ: 149 साल के टेस्ट इतिहास में भारत ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ पाना होगा मुश्किल

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इस वक्त वेलिंग्टन में खेला जा रहा है।  टीम इंडिया ने इस मैच में जो कारनामा किया हैं इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी देखने को नहीं मिला। भारत ने ऐसा विश्व रिकॉर्ड रचा है, जिसकी बराबरी करना और उसे तोड़ना करीब करीब असंभव टाइप का होगा। 

टेस्ट क्रिकेट को करीब 149 साल हो गए हैं। लेकिन टीम इंडिया ने भारत ने बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में जो काम किया, वो इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत के टॉप 7 जोड़ियों ने कम से कम 50 रनों की साझेदारी जरूर की है, कुछ पार्टनरशिप तो शतक से भी ज्यादा की हुई है। भारत ने टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले एक पारी में आठ 50 रन से अधिक की साझेदारी की थी, लेकिन तब वे लगातार नहीं आई थी, लेकिन इस बार जो काम हुआ है, वो अनोखा हैं।

टीम इंडिया जब वेलिंग्टन टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 130 रनों की साझेदारी देखने के लिए मिली। जायसवाल आउट हो गए तो तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल बैटिंग के लिए आए। राहुल और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की भागेदारी हुई। भारत की ओर से तीसरे विकेट लिए केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई।  भारत की ओर से तीसरे विकेट के लिए कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच 100 रनों की साझेदारी देखने के लिए मिली। शुभमन गिल आउट हो गए तो अंशुल कम्बोज क्रीज पर आए। पंत और कम्बोज के बीच पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरशिप हुई। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के बीच छठे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद सातवें विकेट के लिए ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच भी 54 रनों की भागेदारी हुई। अब ये एक विश्व कीर्तिमान बन गया है।

PC- cricinfo.com