News
Bank Holidays in March 2025: 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आरबीआई की छुट्टियों की सूची
- byrajasthandesk
- 28 Feb, 2025

अगर आप मार्च में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर देख लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। मार्च 2025 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें पांच रविवार, दो शनिवार और विभिन्न त्योहारों के कारण छुट्टियां शामिल हैं।
मार्च 2025 में बैंक अवकाश की सूची
मार्च में होली, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, पारसी नववर्ष जैसे कई त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। भारत में बैंक राष्ट्रीय अवकाश के अलावा राज्य-विशिष्ट अवकाशों के अनुसार भी बंद होते हैं। यहाँ मार्च 2025 के प्रमुख बैंक अवकाशों की सूची दी गई है:
- 2 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 7 मार्च (शुक्रवार) – चापचार कुट (मिजोरम में बैंक बंद)
- 8 मार्च (दूसरा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 9 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद)
- 14 मार्च (शुक्रवार) – होली (धुलेटी/धुलंडी/डोल जात्रा) – अधिकांश राज्यों में सार्वजनिक अवकाश (त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर)
- 15 मार्च (शनिवार) – कुछ राज्यों में होली (अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल और पटना में बैंक बंद)
- 16 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 22 मार्च (चौथा शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश और बिहार दिवस
- 23 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 27 मार्च (गुरुवार) – शब-ए-क़द्र (जम्मू में बैंक बंद)
- 28 मार्च (शुक्रवार) – जुमातुल विदा (जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद)
- 30 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 31 मार्च (सोमवार) – रमज़ान ईद (ईद-उल-फितर) / खुब्त-ए-रमज़ान – अधिकांश राज्यों में अवकाश (मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
अगर आपको मार्च में बैंक से संबंधित कोई कार्य करना है, तो राजस्थान खबर पर अपडेट रहें और अवकाश की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।