Basant Panchami 2026: जाने नए साल में कब हैं बसंत पंचमी और क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। नए साल की शुरूआत होने वाली हैं और उसके साथ ही विद्या की देवी मां शारदा की पूजा का दिन भी पास में आने वाला है। बता दें कि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि विद्या की देवी मां शारदा को समर्पित है। हर साल इस दिन को बंसत पंचमी को रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बंसत ऋतु के आगमन की शुरुआत का प्रतीक होता है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में बसंत पंचमी किस दिन मनाई जाएगी?
बसंत पंचमी 2026 मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी 2026 को सुबह 2 बजकर 28 मिनट पर हो जाएगी और 24 जनवरी को सुबह 1 बजकर 46 मिनट पर इसका समापन होगा। इस तरह नए साल में 23 जनवरी को सरस्वती पूजा की जाएगी। बसंत पंचमी के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर हो जाएगी, जो दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस 5 घंटे 19 मिनट की अवधि में आप मां सरस्वती की पूजा तक सकेंगे।
बसंत पंचमी का महत्व
सनातन धर्म ग्रथों के अनुसार, यही तिथि थी जब त्रिदेवों में से एक ब्रह्मा जी के मुख से देवी सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। शारदा मां के प्रकट होते ही संसार से अज्ञानता का अंधकार दूर हुआ था। इस तिथि को अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन शुभ कार्यों जैसे कि विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश के लिए पंचांग देखना जरूरी नहीं होती है।
pc- youtube





