Bharat Gas Booking: बुक नहीं हो रहा हैं आपका भी भारत गैस का सिलेंडर तो अपना सकते हैं आप भी ये ट्रिक

इंटरनेट डेस्क। देश में इस समय गैस सिलेंडरों की भारी मारामारी चल रही है। ऐसे में अगर भारत गैस का सिलेंडर आपका भी बुक नहीं हो पा रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन और आईवीआर नंबर जारी किए हैं। जिनसे सिलेंडर बुक की जा सकती है। एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस के कई उपभोक्ता इन दिनों यही समस्या झेल रहे हैं। कई बार ऐप या वेबसाइट से बुकिंग करने की कोशिश करने पर भी सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा है।

फोन से कर सकते हैं
अगर ऑनलाइन बुकिंग काम नहीं कर रही है तो सबसे आसान तरीका फोन से बुकिंग करना है। भारत गैस ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके आप सीधे सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं, कई बार फोन से बुकिंग करना ऐप या वेबसाइट से ज्यादा आसान साबित हो जाता है।

भारत गैस के ग्राहक 7715012345 नंबर पर कॉल करके भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। यह एक आईवीआर नंबर है जहां कॉल करने के बाद आपको कुछ आसान निर्देश दिए जाते हैं। उन निर्देशों को फॉलो करते ही आपकी बुकिंग दर्ज हो जाती है, इसके बाद आपको बुकिंग कन्फर्मेशन का मैसेज भी मिल जाता है। इसके अलावा अगर आपको बुकिंग या डिलीवरी से जुड़ी कोई और समस्या है तो कस्टमर केयर नंबर 1800224344 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

pc- justdial.com