Bihar: दो बच्चों की मां को 15 साल की लड़की से हुआ प्यार, पति को छोड़ ले भागी लड़की को और रचा ली शादी...पहली बार में ही...

इंटरनेट डेस्क। बिहार में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिस पर शायद आपको भी विश्वास नहीं हो। जी हां शायद आप भी पहली बार ऐसा मामला सुन रहे होंगे। जहां एक महिला पर ही पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 32 वर्षीय महिला पर 15 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने और मंदिर में शादी रचाने का आरोप है। 

मां ने दर्ज करवाई शिकायत
जानकारी के अनुसार किशोरी की मां की शिकायत पर दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बिहार के भोजपुर जिले के आरा से बरामद कर लिया, जबकि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित महिला मूलरूप से सुपौल जिले की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पति व दो बच्चों के साथ दीघा इलाके में किराये के मकान में रहती है। 

लड़की से हुई थी पहचान
जानकारी के अनुसार महिला की पहचान पास में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से हुई। बातचीत और आना-जाना बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। पुलिस की पूछताछ में महिला और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। किशोरी के परिजनों के अनुसार, करीब दो माह पहले महिला किशोरी को अपने साथ लेकर चली गई थी। बाद में दोनों के मंदिर में शादी करने की बात सामने आई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर महिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद महिला को जेल भेज दिया गया था। हाल ही में वो जेल से बाहर आई थी। पुलिस ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद महिला चार दिन पूर्व फिर किशोरी को लेकर फरार हो गई। किशोरी के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने दीघा थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की।

pc- aaj tak