job news 2026: चौथी पास के लिए निकली हैं बॉम्बे हाईकोर्ट में भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन

इंटरनेट डेस्क। आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बॉम्बे हाईकोर्ट ने चौथी पास युवाओं के लिए रसोइया यानी कुक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुक के 18 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 तय की गई है।
पदों का नाम- रसोइया यानी कुक
कुल पद-18
योग्यता-  कम से कम चौथी पास 
आयु सीमा- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 38 साल है, वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 43 साल है।
सैलरी और चयन प्रक्रिया-बॉम्बे हाईकोर्ट के कुक पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे-मेट्रिक्स लेवल एस-3 के तहत 16600 से 52400 रुपये प्रति माह का वेतन और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे, उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।
कैसे करना है आवेदन- इस भर्ती के लिए केवल ऑफलाइन स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

pc- peoplematters.in