Bihar: 20 सालों के बाद बिहार आज देखेगा बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, एनडीए की बैठक में हो सकता हैं...

इंटरनेट डेस्क। बिहार आज 20 सालो के बाद एक बड़ा बदलाव देखेगा। जी हां आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 सालों के बाद सीएम के पद से इस्तीफा देंगे और फिर एनडीए की बैठक होगी जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा संभव है। जानकारी के अनुसार सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि बिहार का मुख्यमंत्री पद बीजेपी के पास जाएगा। साथ ही, गृह विभाग पर भी बीजेपी का कब्जा होगा। फिलहाल, विधानसभा स्पीकर पद को लेकर पेच फंसा हुआ है।

जेडीयू ने क्या कहा
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले जेडीयू के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पार्टी निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है क्योंकि उनमें अपने पिता नीतीश के सारे गुण मौजूद हैं और वह बिहार का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे। वहीं, जेडीयू का कहना है कि सरकार किसी की भी बने, चलना नीतीश कुमार के दिशानिर्देशों पर ही है।

आज के नीतीश के कार्यक्रम
सुबह 10.30 बजे अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे 
10.45 बजे सचिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे 
11 बजे से नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक शुरू होगी 
11.30 बजे सामूहिक फोटोग्राफी में लेंगे हिस्सा
3.05 बजे लोकभवन पहुंचेंगे

3.15 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे
3.25 पर लोकभवन से प्रस्थान करेंगे 
3.30 मुख्यमंत्री आवास जाएंगे 
3.50 बजे विधान सभा के सेंट्रल हॉल के लिए रवाना होंगे 
4 बजे से विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू होगी

pc- thecsrjournal.in