Bihar: बीडीओ पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों ने ली पत्नी की....दोनों को करते देख लिया था ये काम...
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई। घर के कमरे में महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने पति, सास और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए हर पहलू से जांच में जुटी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
मृतका का पति था बीडीओ
खबरों के अनुसार नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान दरभंगा जिले के जाले प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ मनोज कुमार की 29 वर्षीय पत्नी अमृता कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2023 में अमृता कुमारी की शादी जाले प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ मनोज कुमार के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद अमृता को पति के किसी दूसरी महिला के साथ कथित अवैध संबंध की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार में लगातार विवाद होने लगा।
अवैध संबंध माना जा रहा कारण
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिजनों का कहना है कि अमृता को पति, सास और ननद मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिससे वह काफी परेशान रहती थी। उनका आरोप है कि घटना से एक रात पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और उसी दौरान पति, सास और ननद ने मिलकर अमृता को कथित रूप से जहर देकर मार दिया।
pc- amar ujala





