Bihar: जहर खाकर भाई बहन पहुंचे पटना जंक्शन, जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल, दोनों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम.....
- byShiv
- 10 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा ही दर्दनाक मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों ने सुना तो उनके होश फाख्ते हो गए। जी हां यहां पटना जंक्शन पर बेसुध अवस्था में दो भाई-बहन मिले थे। उनकी अब अस्पताल में मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार जीआरपी ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन, आज डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने रेलवे स्टेशन और शहर में हलचल पैदा कर दी है।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पटना जंक्शन पर लोग तब चौंक गए जब प्लेटफॉर्म पर एक युवक और युवती बेहोशी की हालत में पड़े मिले। तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी गई, जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, हालांकि उनकी हालत बेहद गंभीर बनी रही और देर रात दोनों की मौत हो गई।
पुलिस क्या कह रही
खबरों की माने तो पुलिस जांच में पता चला कि मृतक भाई-बहन मूल रूप से गोपालगंज जिले के रहने वाले थे। पटना में दोनों कंकड़बाग इलाके में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे, पुलिस उनके मोबाइल फोन, कमरे और अन्य सामान की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उनकी इस हालत के पीछे वजह क्या थी। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने जहर खाने की आशंका जताई है, हालांकि मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी और वजह से दोनों ने जहर खाया है।
pc- tv9





