Rajasthan: स्कूूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और फोटों नहीं खींचने का मामला, पायलट ने कहा,यह आदेश तुगलकी फरमान, वापस लेना पड़ेगा
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरेनट डेस्क। राजस्थान के बगरू विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में आज एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनके साथियों का विरोध हुआ। बताया जा रहा हैं की उनके साथ मारपीट भी हो गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया है कि भाजपा के लोगों ने आशुतोष रांका और सीजेपी के वॉलंटियर्स पर हमले किए हैं।
खबरों की माने तो इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान से विधायक सचिन पायलट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जयपुर में विधानसभा में पत्रकारों ने इस घटना को लेकर उनकी राय मांगी। सचिन पायलट ने बगरू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा सीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध और हाथापाई पर कहा कि जनता, छात्रों और युवाओं में आक्रोश है, पायलट ने कहा कि सरकार ने स्कूलों के अंदर बाहरी लोगों और पत्रकारों के जाने या फोटो खींचने या खबर छापने पर पाबंदी का नया आदेश जारी किया है जो गलत है।
सचिन पायलट ने कहा,वो चाहते हैं कि हमारी नाकामियां छुपी रहे और स्कूलों की बदहाली बाहर ना आ सके। स्कूलों में अव्यवस्था है, बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है, बच्चों की मौत हो चुकी है और स्थिति बहुत गंभीर है, बजाय उसको सही करने के, ये सरकार ऐसे आदेश जारी कर रही है जो तुगलकी फरमान है। सरकार को वापस लेना पड़ेगा क्योंकि ये हमारे लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। सरकार खबर को दबाना और लोकतंत्र की आजादी को नष्ट करना चाहती है।
pc- ndtv






