Delhi: इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद डीएमके ने राहुल गांधी को बता दिया दोमुंहा, जाने क्यों कही ये बात
- byShiv
- 06 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली मे आज इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी पहुंच गए और चुनाव आयोग जाने की कोशिश करते रहे। लेकिन इस प्रदर्शन में डीएमके और आम आदमी पार्टी शामिल नहीं हुईं। इस पर डीएमके के प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए, खासकर तमिलनाडु में एसआईआर के जरिए नाम हटाने के मामले पर. उन्होंने राहुल गांधी पर दोमुंहा होने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या वे मुख्यमंत्री विजय से सवाल करने से डरते हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरवनन अन्नादुरई ने सवाल उठाया कि तमिलनाडु में एसआईआर के जरिए नाम हटाने के मामले पर राहुल गांधी का क्या कहना है? उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान का समर्थन करते हैं, जिसमें उन्होंने एसआईआर के बाद चुनी गई सभी राज्य सरकारों को भंग करने की बात कही थी।
प्रवक्ता ने यह भी सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी तमिलनाडु में एसआईआर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विजय से सवाल करने से डर रहे हैं? अन्नादुरई ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें दोमुंहा तक कह दिया।
pc- ndtv india






