पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, भाजपा सरकार लाने जा रही इससे जुड़ा विधेयक, जाने क्या होगा नया नाम

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में सरकार बदल गई हैं तो यहा कुछ चीजों में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। अब जो बाते सामने आ रही हैं उनके अनुसार पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने की कवायद तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में नाम बदलने से जुड़ा विधेयक पेश करेगी।

खबरों की माने तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समिक भट्टाचार्य ने कहा, अब आपको बंगाल या वेस्ट बंगाल जैसे नामों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार अपनी ऐतिहासिक जड़ों और पहचान से जुड़ने के लिए बहुत जल्द पश्चिम बंग नाम से बिल लाने जा रही है।

समिक भट्टाचार्य ने बताया कि वाराणसी (काशी) में पश्चिम बंग भवन के निर्माण की योजना बनाई गई है। यह भवन राज्य के संस्कृति व पर्यटन विभाग, केंद्र सरकार और कूचबिहार के पूर्व राजपरिवार के वंशजों के सहयोग से तैयार किया जाएगा। यह भवन एक सांस्कृतिक केंद्र के साथ-साथ बंगाल से वाराणसी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा।

pc- onomictimes.india