BSP: भतीजे आकाश आनंद ने मांगी माफी तो बुआ जी ने बना दिया पार्टी का फिर से नेशनल कॉर्डिनेटर, पार्टी में से कर दिया था...
- byShiv
- 06 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने वाले आकाश आनंद को बुआ जी ने एक बार फिर माफ कर दिया है। मायावती ने खुद भी एक्स पर एक पोस्ट डाला है। मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की ‘तहे दिल’ से मांगी गई माफी स्वीकार कर ली है। नाराजगी दूर करते हुये मायावती ने आकाश के फिर से पार्टी का नेशनल कॉर्डिनेटर बना दिया है।
बसपा में हुई वापसी
खबरों की माने ने तो बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़े भतीजे आकाश आनंद की एक बार फिर बसपा में वापसी करा दी है। उन्होंने आकाश आनंद को एक बार फिर बसपा का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। आकाश आनंद पहले भी इसी पद पर थे और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे थे।
कही ये बड़ी बात
मायावती ने कहा कि पूरा बहुजन समाज ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वाेपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व खासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिए ही मैंने पिछले कुछ दिनों में अनेकों सख्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-जाहिर है।
pc- india tv hindi






