Delhi: अभिजीत दीपके ने अमित शाह से कहा, कितनों को अरेस्ट करोगे, 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और चुनौती दी है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। कितनों को अरेस्ट करोगे, 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है, यह सवाल अभिजीत दीपके ने अमित शाह से एक्स पर पूछा है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दीपके ने सौरव दास के आरोप पर यह रिएक्शन दिया है। दरअसल, सीजेपी नेता दास ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार उन्हें, अभिजीत, आशुतोष, रत्ना और पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है, उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी कार्रवाई से युवा पीछे हटने वाले नहीं हैं।

सौरव दास ने लोगों से अपील की कि नेता जेल जाएं या बाहर रहें, आंदोलन जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जेल जाने या इससे भी बड़ी मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार हैं। साथ ही 10 अक्टूबर से देशभर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की।

pc- hindustan