UP: पत्नी का चल रह था अफेयर, फिर एक दिन प्रेमी ने ही कर दिया पति को फोन, तुम्हारी बीबी हैं मेरे साथ होटल में...4 घंटे तक किया उसका....
- byShiv
- 06 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के बिजनौर में एक बड़ी घटना सामने आई हैं यहां होटल के बाहर पति पत्नी और वो के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है., खबरों की माने तो पति को पत्नी के होटल में होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह करीब 4 घंटे तक बाहर उसका इंतजार करता रहा। जैसे ही पत्नी एक युवक के साथ होटल से बाहर निकली, पति का गुस्सा सातवें असमान पर चला गया, देखते ही देखते सड़क पर बहस और हंगामा शुरू हो गया।
घंटों करता रहा इंतजार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामला चांदपुर-जलीलपुर रोड स्थित एक होटल का बताया जा रहा है, घटना 3 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे की है, मोहल्ला सराय रफी निवासी शोएब के मुताबिक, उसे एक युवक ने फोन कर बताया था कि वह उसकी पत्नी के साथ चांदपुर आया है। यह जानकारी मिलने के बाद शोएब होटल पहुंच गया और काफी देर तक होटल के बाहर पत्नी के बाहर आने का इंतजार करता रहा, करीब चार घंटे जब उसने पत्नी को एक युवक के साथ बाहर आते देखा तो उसने दोनों को रोककर विरोध शुरू कर दिया।
कार में शराब की बोतल मिलने का भी दावा
शोएब का आरोप है कि उसकी पत्नी जिस युवक के साथ बाहर आई, वे दोनों एक कार में बैठ गए, उसने कार के अंदर शराब की बोतल होने का भी दावा किया, युवक के वहां से निकलने की कोशिश करने पर शोएब ने कथित तौर पर कार की चाबी निकाल ली, इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, कुछ ही देर में होटल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
pc- aaj tak






