Sharadiya Navratri: जाने किस तारीख को हैं इस बार महाअष्टमी और नवमी तिथि, इसी दिन होगा कन्या पूजन

इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है। इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना और व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र में सच्चे मन से मां दुर्गा की साधना करने से जीवन के सभी भय दूर होते हैं। शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विधान है। इस दिन कन्याओं को भोजन करवाया जाता है। कन्या पूजन के बिना शारदीय नवरात्र की पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में जानते हैं महाअष्टमी और महानवमी कब हैं?

महाअष्टमी 2026 डेट
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को सुबह 08 बजकर 27 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। उदया तिथि के मुताबिक, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी मनाई जाएगी।

महानवमी 2026 
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत- 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का समापन- 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर, उदया तिथि के अनुसार, नवमी का कन्या पूजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा।

कैसे करें कन्या पूजन? 
कन्या पूजन के दिन कन्याओं को सम्मानपूर्वक घर बुलाएं और उनके पैर धोएं एवं एक साफ तौलिए से पोंछें। इसके बाद उन्हें उत्तर दिशा की ओर मुख करके एक साफ आसन पर बिठाएं। अब कन्याओं को कुमकुम, रोली और अक्षत का तिलक करें। हाथ में कलावा बांधें। दीपक जलाकर सभी कन्याओं की आरती उतारें और उन पर फूल बरसाएं। इसके बाद उनको भोजन कराएं। भोजन करने के बाद कन्याओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा दें।

pc- aaj tak