Diwali Vastu Tips: दीवाली की सफाई के दौरान घर से तुरंत बाहर निकाल दें ये 4 चीजें, वरना नहीं होगा देवी लक्ष्मी का वास

pc: India tv hindi

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही हर घर में साफ-सफाई का काम भी शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में दीवाली की सफाई का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी उसी घर में प्रवेश करती हैं जहां स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा  होती है।

अगर आप भी दीवाली की सफाई कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद कुछ पुरानी और टूटी-फूटी चीजों को हटा देना चाहिए क्योकिं इनसे नकारात्मक ऊर्जा आती है।

दीवाली सफाई में घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

टूटे हुए कांच या दर्पण: वास्तु के अनुसार टूटा हुआ शीशा या कांच का कोई भी सामान घर में वास्तु दोष लाता है। इससे मानसिक तनाव और धन की हानि होती है।

बंद या खराब पड़ी घड़ियां: रुकी हुई घड़ियां आपकी प्रग्रति में बाधा बनती है। दीवाली की सफाई में बंद घड़ियों को या तो सही करवा लें या घर से बाहर कर दें।

टूटी हुई मूर्तियां या तस्वीरें: पूजा घर या कमरे में रखी देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां या फटी हुई तस्वीरें तुरंत किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। खंडित मूर्तियों की पूजा करना शुभ नहीं माना जाता।

खराब इलेक्ट्रॉनिक्स और पुराना कबाड़: जंग लगे लोहे के सामान, खराब पड़े पुराने मोबाइल, चार्जर्स और बिजली के उपकरण घर में राहु का प्रभाव बढ़ाते हैं, जिससे पारिवारिक कलह बढ़ती है।