Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर तुरंत लगाएं ये 4 चीजें, होगी दिन-दुगनी रात-चौगुनी तरक्की!

PC: INDIA TV HINDI

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे का खास महत्व होता है क्योकिं यहीं से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसलिए वास्तु में इसके कुछ खास उपाय बताए गए है।

अगर आपके बनते काम अचानक बिगड़ने लगते हैं या घर में अक्सर आर्थिक तंगी और तनाव बना रहता है, तो इसका कारण मुख्य द्वार का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार पर कुछ खास चीजें लगाने से घर में सुख, शांति और महालक्ष्मी का आगमन होता है।

मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं ये 4 चीजें

स्वास्तिक और शुभ-लाभ का चिह्न:

मुख्य द्वार के दोनों तरफ रोली या सिंदूर से स्वास्तिक और 'शुभ-लाभ' का बनाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। इसके अलावा कोई वास्तु दोष है तो वो भी दूर होता है।

मां लक्ष्मी के चरण चिह्न:

दरवाजे की चौखट पर अंदर की तरफ आते हुए मां लक्ष्मी के पैर भी लगाना शुभ माना जाता है। यह घर में धन-धान्य और समृद्धि का आगमन सुनिश्चित करता है।

आम या अशोक के पत्तों का तोरण:

मुख्य द्वार पर ताजे आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाएं। इस से हवा शुद्ध होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।  

तांबे का सूर्य यंत्र:

यदि आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर है, तो दरवाजे के ठीक ऊपर तांबे का सूर्य देव का प्रतीक या सूर्य यंत्र लगाएं। इससे घर के सदस्यों की सामाजिक प्रतिष्ठा और करियर में वृद्धि होती है।