Bihar: यूपी की डांसर के साथ में बिहार में गैंगरेप, घंटों तक रूक रूक कर करते रहे उसका...बचने की कोशिश में फिर किया...
- byShiv
- 16 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। बिहार के भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में यूपी की एक डांसर के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। जी हां खबरे यह भी हैं की पीड़िता ने जब रेप का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट किये जाने का आरोप भी लगा है। घटना शनिवार की रात की है। हालांकि रविवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पकड़े गए तीनों आरोपी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तीनों आरोपी कारनामेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि यूपी के आजमगढ़ इलाके की रहने वाली डांसर करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में किराये के मकान में रहती है। वह उसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की नाच पार्टी में डांसर का काम करती है। शनिवार की शाम वह उसी थाना क्षेत्र में कार्यक्रम में गयी थी। उसी दौरान तीन आरोपितों द्वारा उसे बहला फुसलाकर दूसरी जगह ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
मारपीट भी की गई
खबरों की माने तो विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी। रविवार को डांसर और नाच पार्टी के संचालक की शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस मेडिकल जांच कराये जाने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है। इधर, थानाध्यक्ष के अनुसार शिकायत पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
pc- BBC





