Rajasthan: पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर डोटासरा के निशाने पर भाजपा, भीड़ दिखाने के लिए स्कूली बच्चों का लिया....

इंटरनेट डेस्क। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने पर डूंगरपुर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर निशाना साधते हुए एक खबर शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ये है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ की सच्चाई! प्रदेश भर से आई ये तस्वीरें बीजेपी के पतन की है, जहाँ पार्टी के कार्यक्रम में नेता और कार्यकर्ता ही स्वेच्छा से नहीं पहुँच रहे तो वहाँ भीड़ दिखाने के लिए भाजपा सरकार को स्कूली बच्चों का सहारा लेना पड़ रहा है। 

डूंगरपुर और जोधपुर से सामने आई भाजपा की सभाओं की ये तस्वीरें मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को शर्मसार कर देने वाली है। जिन नन्हे हाथों में कलम, किताब और सुनहरे भविष्य के सपने होने चाहिए , उन हाथों में भाजपा के झंडे थमा दिए गए। पहले ही भाजपा राज में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बेड़ागर्क हो रखा है। अब बच्चों को अपनी सभाओं का हिस्सा बनाना ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भाजपा की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

pc- theweek.in