Bihar Elections 2025: 74 साल के नीतीश कुमार 10वीं बार आज संभालेंगे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी, PM मोदी होंगे शामिल
- byShiv
- 20 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। नीतीश कुमार एक बार फिर से सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। यह दसवां मौका हैं जब नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ ले रहे है। सूबे में जबरदस्त जनादेश के कुछ ही दिनों बाद एनडीए आज नई सरकार की ताजपोशी करने जा रही है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में 74 साल के नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मिला हैं भारी जनादेश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर महागठबंधन को करारा झटका दिया। बता दें कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। इधर सत्ता वापसी के ठीक पहले नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई टीम के गठन का रास्ता साफ कर दिया।

मंत्रिमंडल भी हो चुका हैं तय
जेडीयू और बीजेपी दोनों की विधानमंडल दल की बैठकों से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्पीकर पदों पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। बुधवार को हुई तैयारियों की समीक्षा के बाद अब पूरा बिहार 11 बजे होने वाली शपथ सेरेमनी पर नजरें गड़ाए बैठा है, जहां 18वीं विधानसभा के गठन से पहले सत्ता परिवर्तन की नई कहानी लिखी जाएगी।
pc- hindusatn, parbhat khabar,pratapgauravkendra.org






