Bihar Elections 2025: पीएम मोदी ने एनडीए के घोषणा पत्र को आत्मनिर्भर और विकसित बिहार का बताया विजन

इंटरनेट डेस्क। बिहार में विधानसभा चुुनाव होने जा रहे हैं और उसके पहले शुक्रवार को एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घोषणापत्र की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर और विकसित बिहार का विजन करार दिया। इसमें एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने, एक करोड़ लखपति दीदी बनाने, चार शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू करने और राज्य में सात इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित करने जैसे कई अन्य बड़े वादे किए गए हैं। बता दें कि बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है।

क्या कहा पीएम मोदी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने घोषणापत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुआ एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से सामने लाता है। इसमें यहां के किसान भाई-बहनों, युवा साथियों और माताओं-बहनों के साथ ही राज्य के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन को और आसान बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता दिखाई देती है।

दूसरे पोस्ट में क्या लिखा
प्रधानमंत्री ने अगले पोस्ट में कहा, बिहार के चौतरफा विकास के लिए राज्य की डबल इंजन सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिससे हमारा यह राज्य बड़े-बड़े बदलाव का साक्षी बना है। इसमें और तेजी लाकर हम सुशासन को जन-जन की समृद्धि का आधार बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

pc- ndtv.in, moneycontrol.com,