Bihar Elections 2025: राहुल गांधी का मोदी पर निशाना, वोट के लिए पीएम मंच पर नाच भी देंगे, भाजपा ने बताया...
- byShiv
- 30 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव इस समय राजनीतिक रूप ले चुका है। हर कोई नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। 6 नवबंर को बिहार में पहले फेज कर वोटिंग होेगी। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मैदान में उतर चुके है। उन्होंने मुजफ्फरपुर से अपना प्रचार अभियान शुरू किया। एक संयुक्त रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों पर तीखा हमला किया।
क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि मतदाता उनसे वोट के बदले नाचने को कहेंगे, तो वे मंच पर नाच भी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी को छठ पूजा या यमुना सफाई से कोई सरोकार नहीं, उन्हें बस वोट चाहिए। इस बात को सुन भाजपा भी आगबबूला हो गई।
राहुल गांधी लोकल गुंडा
खबरों की माने तो पीएम मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी से भाजपा नेता आगबबूला हो गए और जमकर पललवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा राहुल की भाषा स्थानीय गुंडे जैसी है। उन्होंने पीएम मोदी को वोट देने वाले हर व्यक्ति का अपमान किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों ने भारतीय मतदाताओं और लोकतंत्र का उपहास उड़ाया है।
pc- electiontamasha.in





