Bihar: महिला सिपाही ने खुद पर से खो दिया कंट्रोल, थाना परिसर में ही यूट्यूबर के साथ करने लगी ये काम, आपत्तिजनक स्थिति में देख....

इंटरनेट डेस्क। बिहार के छपरा जिले के दिघवारा में एक बड़ी घटना सामने आई हैं और इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान और परेशान है। हालात यह हैं की जो लोगों की सुरक्षा की कसमें खाते हैं वो खुद ही ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाते है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो उन्होंने इस मामले को शर्मनाक बताया है। यहां थाना परिसर में ही सुबह सुबह एक यूट्यूबर युवक को पुलिस ने एक कमरे में एक महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। 

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूट्यूबर युवक थाना परिसर में स्थित महिला कांस्टेबल के कमरे मंे था और दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे।  पुलिस ने कमरे में एक महिला सिपाही बाद में उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। महिला सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया गया है।  गिरफ्तार यूट्यूबर दिघवारा थाना क्षेत्र निवासी अश्वनी प्रताप सिंह बताया जाता है। उक्त घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने की है। 

क्या कह रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस कर्मी की सूचना पर थाना परिसर में स्थित एक कमरे की तलाशी ली गई जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। थानाध्यक्ष ने उक्त घटना की सूचना एसपी को दी जिसके बाद उक्त महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया। देर शाम सोनपुर इन्पेक्टर ने भी महिला सिपाही से पूछताछ की है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

pc- lalluram.com