Bihar: 20 सालों में पहली बार नीतीश के हाथों से निकल गृह विभाग पहुंचा भाजपा के पास, अब सम्राट चौधरी संभालेंगे....

इंटरनेट डेस्क। बिहार में शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं वो यह हैं की अब गृह मंत्रालय भाजपा के पास चला गया है। 20 सालों से बिहार की सत्ता संभालने वाले नीतीश कुमार ने कभी भी गृह मंत्रालय नहीं छोड़ा था। लेकिन इस बार भाजपा ये बाजी मार गई और नीतीश जो पुलिस प्रशासन के भरोसे सुशासन बाबू बने थे अब उन्हें मंत्रालय छोड़ना पड़ा है। 

विभागों का कर दिया बंटवारा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद शुक्रवार को बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। पहली बार भाजपा को गृह मंत्रालय मिला है, जहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, पिछले 20 सालों में ऐसा पहली बार है जब नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा है। इससे पहले बिहार का गृह विभाग हमेशा से नीतीश कुमार के पास रहा है, लेकिन इस बार उन्होंने इस विभाग को बीजेपी के लिए छोड़ दिया है।

जेडीयू के मंत्रियों को मिले अहम विभाग
इसके अलावा जदयू कोटे के मंत्रियों को वित्त एवं वाणिज्यकर जैसा अहम विभाग मिला है। पहले यह भाजपा के पास था। बिजेंद्र यादव इस विभाग के मंत्री होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व तथा खान एवं भू-तत्व विभाग दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग के मंत्री होंगे। मंगल पांडेय एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे और साथ ही उन्हें विधि विभाग का मंत्री भी नियुक्त किया गया है।

pc- aaj tak,newsonair.gov.in, india today