Bihar: बंगाल से देह व्यापार के लिए बिहार लाई गई महिला से गैंगरेप, एक नहीं 6 लोगों ने घंटों तक किया उसके साथ...मुश्किल से...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा बाजार स्थित एक होटल में बड़ी घटना सामने आई है। घटना के बारे में जान लोगों के होश उड़ गए। यहां देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ वो भी तब जब कुछ मनचलों ने एक महिला को उठाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना शुक्रवार रात की है। किसी तरह मुक्त हो महिला सीधे महिला थाना पहुंची। पुलिस टीम ने महिला की शिकायत पर छानबीन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में छह नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

बंगाल से लाई गई थी बिहार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विभूतिपुर थाना के बेलसंडी गांव निवासी दिलीप कुमार और कोदरीरा गांव के सुरेश गिरी के रूप में हुई। पीड़िता 39 वर्ष की महिला है जो पश्चिम बंगाल के 24 परगना दक्षिण जिले की निवासी है। शनिवार की शाम महिला रोसड़ा से सीधे महिला थाना पहुंची। जहां उसने महिला थाना पुलिस को आपबीती सुनाई। गिरफ्तार दो लोगों से पूछताछ के बाद में अन्य आरोपितों के भी नाम सामने आए।

चार लोगों ने दुष्कर्म किया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया गया कि दिलीप ने महिला को बंगाल से यहां बुलाया था। वह रोसड़ा स्थित एक होटल में उससे देह व्यापार करवाता था। इसी बीच शुक्रवार की देर शाम रोसड़ा के ही नुनु झा समेत अन्य आरोपी ने उसे काला रंग की स्कॉर्पियो कार में जबरन बैठा लिया और उसे शुभकामना पैलेस नामक एक विवाह भवन में ले गए। जहां उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद में सभी ने महिला को मुक्त कर दिया। जहां से वह किसी तरह शनिवार को समस्तीपुर पहुंची। उसने पुलिस को पूरी कहानी बयां की। बाद में पुलिस टीम ने दिलीप को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ शुरू की। इसके बाद पूरे मामले का पर्दाफाश हो सका।

pc- aaj tak