Bihar: पति पत्नी से रात में कर रहा था वो वाली डिमांड...फिर मारी ऐसी जगह ताल की निकल गई पति की...अब रिपोर्ट में हुआ बड़ा...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के बैतियां में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां गोबरौरा पंचायत के मटियरिया बंगाली कालोनी में शनिवार की रात करीब 9 बजे पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जहां पत्नी ने पति के अंडकोष पर लात दे मार दी, जिससे पति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमुल चंद्र नमोदास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।

पुलिस क्या कह रही
खबरों की माने तो आरोपित पत्नी नीलम देवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस को हत्या के पीछे कुछ अन्य कारणों का भी संदेह है, जिसकी जांच हो रही है।

ये मामला बताया जा रहा
जानकारी के अनुसार दंपती के बीच में अक्सर विवाद होता था। शनिवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। उसके बाद रात में पति ने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान गुस्से में पत्नी ने उसके अंडकोष पर लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब चार महीने पूर्व भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पत्नी के मायके वालों ने हस्तक्षेप कर समाधान कराया था। दंपती की एक सात वर्ष का पुत्र और चार वर्ष की पुत्री भी है। मृतक अमित कुमार एक आंख से दिव्यांग भी था, जबकि नीलम पूरी तरह से स्वस्थ है। चर्चा है कि बेमेल शादी को लेकर भी नीलम तनाव में रहती थी। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था।

pc- goodcleanlove.com