Bihar: प्रेमी ने प्रेमिका को बेच दिया व्यापारी के हाथों, 13 महीने तक करता रहा उसका रेप, कहानी सुन आपकी भी...

इंटरनेट डेस्क। बिहार के पूर्णिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपके होश उड़ा देगी। जी हां यहां एक युवती को उसके ही प्रेमी ने धोखे से एक व्यवसायी को बेच दिया। वहीं आरोपी व्यवसायी उसे 13 महीनों तक लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जानकारी के अनुसार पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि लगभग 13 महीने पहले पीड़ित युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करने की नीयत से घर से निकली थी। लेकिन कलयुगी प्रेमी ने उसे धोखे में रखकर गुलाबबाग के व्यवसायी प्रह्लाद कुमार जायसवाल के हाथों बेच दिया।

क्या बताया पीड़िता ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुक्त कराई गई युवती ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि व्यवसायी उसे घर के अंदर कैद करके रखता था। उसे घर से बाहर निकलने की सख्त मनाही थी। इस दौरान आरोपी प्रह्लाद जायसवाल उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बदनामी के डर से परिवार पहले चुप रहे, लेकिन सुराग मिलते ही उन्होंने 31 मार्च को भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

छापेमारी में मिला ये सामान
खबरों की माने तो पुलिस जब युवती को छुड़ाने पहुंची, तो व्यवसायी का घर किसी अनाज गोदाम जैसा नहीं बल्कि हथियारों के डिपो जैसा नजर आया। पुलिस ने मौके से 1 देसी कट्टा, 2 रिवॉल्वर, 157 जिंदा कारतूस और 7 खाली खोखे बरामद किए। इसके अलावा 5,80,250 रुपये नगद, 11 बैंक पासबुक, जमीन के कागजात और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी जब्त किए। पुलिस ने आरोपी व्यवसायी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उस मुख्य आरोपी प्रेमी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसने युवती को बेचा था।

pc- live hindustan