Bihar: सांसद पप्पू यादव ने कहा, महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए नेताओं के कमरों तक जाना पड़ता हैं

इंटरनेट डेस्क। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का एक ऐसा बयान सामने आया हैं जो इस समय राजनीति के सियासी हलकों में बड़ी बहस छेड़ गया है। जी हां उन्होंने दावा किया है कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को कई तरह के दबावों और शोषण का सामना करना पड़ता है। उनके इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया है और बिहार महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भी भेजा है।

क्या कहा पप्पू यादव ने?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला आरक्षण से जुड़े सवाल पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि राजनीति में कई महिलाएं बिना प्रभावशाली नेताओं के समर्थन के आगे नहीं बढ़ पातीं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ नेता महिलाओं को गलत नजर से देखते हैं और उनका शोषण करते हैं।

स्टिंग ओप्रेशन में भी हुए खुलासे
उन्होंने यह भी कहा कि पटना के हॉस्टलों में रहने वाली लड़कियों को नेताओं के पास भेजा जाता है। साथ ही दावा किया कि एक अखबार के स्टिंग ऑपरेशन में भी इस तरह की बातें सामने आ चुकी हैं। खबरों की माने तो पप्पू यादव ने कहा कि लगभग 90 प्रतिशत महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए नेताओं के कमरों तक जाना पड़ता है। उन्होंने इस मुद्दे को सिर्फ राजनीति तक सीमित न बताते हुए कहा कि यह समस्या शिक्षा, कॉर्पाेरेट और पुलिस सिस्टम में भी मौजूद है।

pc- newsbytesapp.com