Bihar: नीतीश की जगह लेंगे निशांत कुमार, चुने गए सियासी वारिस, बनाए जा सकते हैं सरकार में डिप्टी सीएम
- byShiv
- 09 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहे है। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय है। नीतीश के सियासी वारिस के तौर पर उनके बेटे निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री हो गई है। निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता भी ले ली हैं। माना जा रहा हैं कि निशांत की डिप्टी सीएम के तौर पर ताजपोशी भी हो सकती है, लेकिन असल सवाल मुख्यमंत्री को लेकर है। बीजेपी की तरफ से कई नेताओं के नाम चल रहे हैं, पर अभी तक सियासी तस्वीर साफ नहीं हुई।

कैसे बनेगी सरकार
वैसे बिहार में बनने वाली नई सरकार का मॉडल भी सामने चुका है। जेडीयू और बीजेपी के बीच सत्ता की भागीदार का फॉर्मूला भी तय हो गया, जिसमें दोनों के बीच बराबर मंत्री पद मिलेंगे। ऐसे में मंथन इस बात को लेकर हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस कद काठी के नेतृत्वकर्ता रहे हैं, उनके ही समांतर बीजेपी कोई चेहरा बिहार सीएम के लिए पेश करेगी।

भाजपा कर सकती हैं हैरान
बीजेपी हमेशा अपने फैसले से लोगों को हैरान करती रही है, लेकिन बिहार के संबंध में मामला जरा अलग है, बिहार सियासी इतिहास में पहली बार बीजेपी का अपना सीएम बनने जा रहा है, लेकिन उसके चुनाव में बीजेपी नेताओं के साथ-साथ नीतीश कुमार की राय का ख्याल रखा जाएगा।
pc-news18,jagran,ndtv






