Bihar: नीतीश कुमार चुने गए निर्विरोध रूप से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चौथी बार मिली जदयू की कमान

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर निर्विरोध रूप से जेडीयू  का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। नामांकन के लिए सुबह 11 बजे तक का समय तय किया गया था, लेकिन इस दौरान नीतीश कुमार के अलावा किसी और नेता ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया।

किसी दूसरे उम्मीदवार के सामने न आने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी की कमान सौंप दी गई है। जेडीयू की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया कि पार्टी के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आज, मंगलवार 24 मार्च, 2026 को सुबह 11 बजे थी।

बयान में कहा गया कि नामांकन वापस लेने का समय खत्म होने के बाद, निर्वाचन अधिकारी के पास सिर्फ नीतीश कुमार का नामांकन ही बाकी रहा। बता दें कि नीतीश कुमार के जब पार्टी अध्यक्ष बनने का ऐलान किया गया तो  इस दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री बिहार सरकार, श्रवण कुमार और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

pc- khabargaon.com