BJP: अमित शाह ने जालंधर में कहा, हमारी सरकार बनाए, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को कर देंगे...

इंटरनेट डेस्क। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने जा रहे हैं, इन चुनावों के लिए तैयारिया अभी से शुरू हो चुकी हैं, भाजपा ने यहां अपना काम करना शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में रैली की। यहां अमित शाह ने मंच पर आने से पहले नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके साथ ही, मंच से संबोधन के दौरान वादा किया कि पंजाब को नशा मुक्त करेंगे।

क्या बोले अमित शाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने कहा कि पंजाब देश में दो चीजों के लिए अच्छे से जाना जाता है, एक देश में अनाज, जब भी जरूरत पड़ी पंजाब के किसान आगे आए, दूसरा पंजाब के जवान, हमेशा देश की सुरक्षा के लिए आगे आए। अमित शाह ने ये भी कहा कि आने वाला चुनाव बीजेपी केवल और केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ने वाली है।

किया ये वादा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह बोले कि मैं वादा करता हूं कि हमारी सरकार बनाइए, 31 दिसंबर 2029  तक पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे। आज नशा मुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया क्योंकि आप सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। मैं पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि हमने जो कहा वो करके दिखाया है। बीजेपी ने नक्सलवाद खत्म किया। कश्मीर में आतंकवाद खत्म किया। और अब बारी है चिट्टा मुक्त पंजाब की। मैं ये वादा करता हूं कि 31 दिसंबर 2029 के बाद चिट्टा बेचने वाला कोई नहीं बचेगा। जो नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशे से मुक्त नहीं कर सकता और हमने देश भर में नशा मुक्त अभियान चलाया है।

pc- india tv hindi