BJP: अमित शाह का बड़ा बयान, केरल को केवल एनडीए ही दे सकता हैं सुरक्षा, शांति के पीछे पनप रहा खतरा
- byShiv
- 12 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस साल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इन चुनावों को लेकर भाजपा ने अपना प्लॉन भी तैयार कर लिया है। इधर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को केरल की सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर निशाना साधा है और आरोप लगाया कि ये दोनों ही गठबंधन राज्य को कट्टरपंथी संगठनों से सुरक्षित रखने में विफल हैं, क्योंकि वे ऐसे संगठनों को अपना वोट बैंक मानते हैं, अमित शाह ने दावा किया कि केवल एनडीए ही केरल को सुरक्षित और विकसित बना सकता है।
कई खतरे केरल में पनप रहे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केरल कौमुदी द्वारा आयोजित एक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ऊपर से केरल की कानून-व्यवस्था शांत दिखती है, लेकिन अंदर ही अंदर कई ऐसे खतरे पनप रहे हैं, जो आने वाले समय में बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा बैन कर दिए गए पीएफआई और जमात-ए-इस्लामी का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, क्या एलडीएफ या यूडीएफ पीएफआई और जमात-ए-इस्लामी से केरल को सुरक्षित रख सकते हैं? कभी नहीं. क्योंकि ये दोनों उन्हें अपना वोट बैंक मानते हैं।
लिया निशाने पर
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लगाए गए प्रतिबंध का हवाला देते हुए अमित शाह ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने इस फैसले पर न तो खुलकर समर्थन किया और न ही विरोध। उन्होंने कहा, पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर हमने उसके पूरे कैडर को सलाखों के पीछे भेजा और इसके चलते पूरा देश ज्यादा सुरक्षित हुआ।
pc- tv9






