BJP: किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को बताया भारतीय सुरक्षा के लिए खतरनाक व्यक्ति, भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं उठना बैठना

इंटरेनट डेस्क। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भारतीय सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बन चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत विरोधी शक्तियों के साथ उठते बैठते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बन गए हैं।

क्या बोले रिजिजू
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संसद के बजट सत्र में हंगामे को लेकर किरेन रिजिजू ने कहाए संसदीय लोकतंत्र में हमेशा शोर और हंगामा होता रहेगा। हर पार्टी का अपना एजेंडा होता है और वह उसे सदन में आगे बढ़ाने की कोशिश करती है। यह अपने आप में कोई विफलता नहीं है। लेकिन हंगामे के साथ साथ हमें उन कार्यों को भी देखना होगा जो किए जा रहे हैं। हम जब विपक्ष में थे तो हमने लोकसभा अध्यक्ष पर कागज नहीं फेंके। 

राहुल पर साधा निशाला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो किरिन रिजिजू ने राहुल गांधी के बर्ताव को बचकाना और गैर जिम्मेदराना बताया। उन्होंने कहा नेता प्रतिपक्ष पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व करता है। सदन से निकल जाना, लोगों को देशद्रोही कहना, ड्रामा करना और एक अप्रकाशित किताब को पढ़ने पर जोर देना, यह सब बच्चों जैसा बर्ताव है।

pc- ndtv