BJP: खड़गे की मोदी के 'बाप वाली टिप्पणी' पर भाजपा का गाना लॉन्च, मोदी कही नहीं जाएगा

इंटरनेट डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बाप वाली टिप्पणी के खिलाफ, बीजेपी ने सोशल मीडिया पर अपना अभियान और तेज कर दिया है। खबरों की माने तो अब बीजेपी ने एक गाना लॉन्च किया है। जिसके जरिए यह संदेश दिया गया है कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें जनता ने खुद चुना है।

बीजेपी के शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के कई पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बाढ़ ला दी। इन पोस्ट में उन्होंने वह गाना भी शेयर किया, जिसमें मोदी की कई तस्वीरें दिखाई गई हैं। बीजेपी नेता संबित पात्रा, पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली बीजेपी की नेता रेखा गुप्ता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी अपने-अपने एक्स हैंडल पर इस म्यूजिक वीडियो को शेयर किया है। 

इस गाने में कहा गया है, ..आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा, मोदी कहीं नहीं जाएगा। यह विपक्ष पर भी कटाक्ष करता है, कहता है, तुमने सोचा झुका दोगे, पर शेर नहीं झुकता, जनता का जो साथ है, वो कभी नहीं रुकता।

PC- INDIA TV HINDI