BJP: खरगे के 'मोदी के बाप' वाले बयान पर शाह का पलटवार, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अभद्रता की सीमाएं पार कर रही

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पटना में की गई टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अभद्रता की सीमाएं पार करती जा रही है।

अमित शाह ने साधा निशाना
खबरों के अनुसार अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि खरगे ने पटना में प्रधानमंत्री मोदी के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी करके सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री की मां को लेकर की गई टिप्पणियों, उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहे जाने और ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ाने का भी जिक्र किया।

कांग्रेस हताशा में डूबीः शाह
जानकारी के अनुसार गृह मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में चुनावी हार के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा बढ़ी है। उनके मुताबिक, पार्टी के पास अब न कोई नीति बची है और न मुद्दा, बल्कि गाली-गलौज की राजनीति रह गई है। ये आरोप अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाए हैं।

pc- durantbarta.com