BJP: बर्लिन में राहुल गांधी के बयान के बाद भड़की भाजपा, कहा- खुद कांग्रेसी और उनका परिवार ही उन पर विश्वास नहीं करता

इंटरनेट डेस्क। बर्लिन में राहुल गांधी की ओर से भाजपा पर की गई टिप्पणियों पर मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई हैं। भाजपा की और से कहा गया हैं कि कांग्रेस नेता भारत के खिलाफ बोलते हैं और विदेशी धरती पर देश को बदनाम करते हैं क्योंकि वह इस बात से घबराए हुए हैं कि न तो कांग्रेस के उनके साथी और न ही उनके परिवार के सदस्य उन पर विश्वास करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा- राहुल गांधी ने लोगों का विश्वास खो दिया है।

क्या बोले पूनावाला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूनावाला ने कहा कि यह स्पष्ट है कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने 95 चुनाव हारे हैं। भाजपा ने राहुल पर ये कड़ा प्रहार तब किया है जब लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी संविधान के उन्मूलन का प्रस्ताव दे रही है जोकि हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है।

एक घंटे का वीडियो जारी
कांग्रेस द्वारा सोमवार को जारी एक घंटे के वीडियो में राहुल ने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी और जटिल वैश्विक संपत्ति है और भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली पर हमला वैश्विक लोकतांत्रिक प्रणाली पर हमला है। पूनावाला ने कहा-राहुल गांधी पर लोग बिल्कुल भरोसा नहीं कर रहे हैं। उनके आइएनडीआइए के साथी, उनकी अपनी पार्टी के नेता और यहां तक कि उनके परिवार के सदस्य भी उन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर गए ताकि भाजपा और भारत के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त कर सकें।

pc- deccanherald.com