BJP: अप्रैल के दूसरे सप्ताह में होगा भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान, ये महिला नेता संभालेगी अब पार्टी अध्यक्ष का पद!
- byShiv
- 25 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। भाजपा जल्द ही अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करने वाली हैं, वर्तमान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में ही खत्म हो गया था लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के चलते उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। अब वह केंद्रीय मंत्री भी हैं तो पार्टी के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया भी जारी है। कई राज्यों के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं तो कई राज्यों में अभी चुनना बाकी है। इस बीच नए नाम की घोषणा होनी है।

कब मिलेगा बीजेपी को अध्यक्ष?
18-20 अप्रैल को बीजेपी की नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक बेंगलुरु में होने वाली है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नेशनल एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक से पहले ही बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। वैसे तो अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान का भी नाम अध्यक्ष पद के लिए चल रहा है। लेकिन इसके अलावा दो अन्य ऐसे नाम हैं जो इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

जाने कौन हैं वो दो नाम
निर्मला सीतारमण वर्तमान में केंद्रीय वित्त मंत्री हैं। 2019 से निर्मला वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। निर्मला सीतारमण साउथ से आती हैं और तमिलनाडु उनका गृह राज्य है। वहीं बीजेपी के पास अभी दक्षिण भारत में एक भी राज्य में सरकार भी नहीं है। कर्नाटक में वह सत्ता से बाहर हो चुकी है। पार्टी तेलंगाना और तमिलनाडु में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में निर्मला सीतारमण का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे प्रबल दावेदारों के रूप में एक है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र यादव का नाम भी सबसे प्रबल और मजबूत दावेदारों के रूप में एक है। भूपेंद्र यादव वर्तमान में मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री हैं। 2010 से भूपेंद्र यादव पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर हैं। 2010 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था। भूपेंद्र यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी करीबी माने जाते हैं।
pc- ndtv,dailypioneer.com, ndtv raj






