Border 2: 'घर कब आओगे' गाना लॉन्च, अभिनेता सनी देओल धर्मेंद्र को याद कर हुए इमोशनल
- byShiv
- 03 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनी देओल की सबसे आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर का सीक्वल जल्द थिएटर्स में आने वाला है। इस नई बॉर्डर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इधर शुक्रवार के दिन फिल्म का पहला गाना घर कब आओगे रिलीज कर दिया गया। जैसलमेर के लोंगेवाला में इस गाने का लॉन्च इवेंट भी रखा गया, जहां सनी के साथ वरुण धवन और अहान शेट्टी भी मौजूद थे।
घर कब आओगे गाने को बड़े ही शानदार तरीके से लॉन्च किया गया, इस इवेंट में हमारे देश के जवान भी मौजूद थे। मालूम हो कि ये गाना बॉर्डर फिल्म के आइकॉनिक संदेशे आते हैं का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसमें जवानों की कहानी को दर्शाया गया है।
गाने के लॉन्च के दौरान सनी देओल काफी इमोशनल नजर आए, उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र को याद किया और बताया कि उन्हें अपने पापा से ही बॉर्डर फिल्म बनाने की प्रेरणा मिली। सनी ने कहा, मैंने बॉर्डर इसलिए की थी क्योंकि जब मैंने अपने पापा की फिल्म हकीकत देखी थी, तो वो मुझे बहुत प्यारी लगी थी। तब मैं बहुत छोटा भी था। जब मैं एक्टर बना, तब मैंने भी तय किया कि मैं अपने पापा जैसी फिल्म करूंगा।
pc- news24






