BPSC Teacher Bharti 2026: बिहार में शिक्षक के 32,388 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, चेक करें डिटेल्स

PC: jagran

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 25 सितंबर से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण (Registration) करा सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के ज़रिए राज्य में शिक्षकों के कुल 32,388 पदों पर बहाली की जाएगी। अलग-अलग कक्षाओं (वर्गों) के अनुसार पदों का विवरण आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयु सीमा (Age Limit)
पुरुष उम्मीदवार: अधिकतम 37 वर्ष

महिला उम्मीदवार: अधिकतम 40 वर्ष

कक्षाकुल पद
क्लास 1 से 5 3847 पद
क्लास 6 से 8 8563 पद
क्लास 9 से 10 3877 पद
क्लास 11 से 12 16101 पद

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।

होमपेज पर दिए गए 'New User Registration' लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।

मांगे गए सभी जरूरी शैक्षणिक और पहचान दस्तावेजों की स्कैंड कॉपी अपलोड करें।

फीस का भुगतान करें, फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।