BrahMos Missile: ब्रह्मोस मिसाइल के अपग्रेडेट वर्जन को खरीदने की तैयारी में सेना, मारक क्षमता होगी 800 किमी.
- byShiv
- 27 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने कई देशों को अपग्रेड होने के लिए मजबूर कर दिया है। इतना ही कुछ देश इस युद्ध को देखकर नई तैयारी भी कर रहे है। इस बीच बड़ी खबर यह हैं कि भारतीय सेना भी अपनी ताकत में और इजाफा करने का विचार कर रही है। सेना अब 800 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के अपग्रेडेट वर्जन को खरीदने के लिए बड़ा ऑर्डर देने वाली है।

कर रही तैयारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बदलते युद्ध की स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम नए ब्रह्मोस के नए संस्करण को अपने मिसाइल बेड़े में शामिल करने पर विचार कर रही है। सेना के इस प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय की आगामी हाई लेवल मीटिंग में निर्णय लिया जा सकता है।

रक्षा मंत्रालय की होगी बैठक
खबरों की माने तो रक्षा अधिकारियों का कहना है कि भारतीय सेना के पास अभी 450 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम क्रूज मिसाइलें हैं। युद्ध के बदलते परिदृश्य के कारण अब सेना 800 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल खरीदने पर विचार कर रही है, जिसे रक्षा मंत्रालय की आगामी मीटिंग में अनुमति मिल सकती है। पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत सामने आई थी, जहां इसका उपयोग पाकिस्तान वायुसेना और आतंकवादियों के कई ठिकानों को निशाना बनाने में किया गया था।
pc- sputniknews.in, firstpost.com,
government.economictimes.indiatimes






