Broom rules: घर में झाड़ू से जुड़े इन नियमों का करना चाहिए आपको भी पालन, मिलते हैं इसके सकारात्मक परिणाम
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की सनातन धर्म में झाड़ू का विशेष महत्व बताया गया है। इसका सीधा संबंध मां लक्ष्मी और घर की स्वच्छता से जुड़ा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू के द्वारा घर की दरिद्रता बाहर निकलती है और धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। वास्तु में बताया गया हैं कि झाड़ू को घर की उत्तम दिशा में रखना चाहिए। झाड़ू से जुड़ी गलती करने से व्यक्ति को जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।
किस दिशा में रखें झाड़ू?
वास्तु के अनुसार, झाड़ू रखने के लिए पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है, क्योंकि इस दिशा को धन और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। झाड़ू को भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में दरिद्रता का आगमन होता है। साथ ही धन की कमी हो सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
घर या ऑफिस में झाड़ू को किसी की नजरों से दूर रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
घर में टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस गलती को करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
pc- zee news





