Budget Session: पीएम मोदी नहीं दे पाएं लोकसभा में स्पीच, खुद भाजपा सांसद ने बताया इसका कारण
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरेनट डेस्क। लोकसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे लेकिन उनकी स्पीच टल गई। इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि जहां प्रधानमंत्री की सीट होती है वहां विपक्षी सांसद चढ़ गए, उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सांसदों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनके पीछे विपक्ष के पुरुष सांसद थे।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने क्या कहा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संसद परिसर में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, लोकसभा के आज जो हुआ उसकी तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे, चूंकि जनता उन्हें हरा रही है, इसलिए वे हमारे संसद को बोलने से रोकना चाहते हैं। देश को इतना बड़ा सम्मान मिला है, अमेरिका के साथ ट्रेड डील हुआ है फिर भी वे इसे मनाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, विपक्ष की महिला सांसदों को हमारे वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ने समझाया और वापस जाने को कहा क्योंकि वैसी स्थिति में पीएम आ सकते थे।
महिला सांसद वहां से जाने के लिए तैयार नहीं हुईं, वे यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलने से रोकने के लिए कर रहे हैं, देश सब कुछ देख रहा है और देश कांग्रेस से जवाब मांगेगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, पीएम मोदी डर गए और इसीलिए वह सदन में नहीं आए।
pc- abp news






